फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 13 जून से शुरू होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी के लिए 745 छात्रों का हुआ चयन

Fri, 03 Jun 2022 04:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में अभ्युदय कोचिंग के लिए 1380 छात्र-छात्राओं को कोचिंग की सुविधा मिलेगी। आईएएस और पीसीएस के लिए 745 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग 13 जून से शुरू होगी। तीसरे बैच के लिए मेरठ में 1380 छात्र-छात्राओं को कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इस वर्ष प्रदेश में कोचिंग के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में आईएएस और पीसीएस के लिए 745, नीट के लिए 231, जेईई के लिए 129, एनडीए-सीडीएस के लिए 275 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


बताया गया कि ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन 13 जून से होगा। इसको लेकर डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में समिति की आठ जून दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। 

यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के टेलीग्राम चैनल का लिंक मैसेज के माध्यम से भेजा जा रहा है। अगर किसी को लिंक का मैसेज प्राप्त नहीं होता है तो व्हाट्सएप नंबर 7088264764 पर छात्र-छात्राएं लिंक प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष आईएएस-पीसीएस की तैयारी के लिए 745 में से 435 छात्राएं हैं। नीट में भी 231 में से 129 छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें