फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, स्नातक स्तर पर मेरठ की कीरत मसंद ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट:- मथुरा, रामपुर, मऊ, कन्नौज, बलिया, उन्नाव समेत अन्य केंद्रों के लिए भी अति आवश्यक
विज्ञापन


- ऑनलाइन काउंसिलिंग जल्द शुरू होगी, कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में दिए जाएंगे प्रवेश
- संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम(मेरठ )। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट-2026) का परिणाम सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घोषित किया। स्नातक स्तर की परीक्षा में मेरठ के कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव निवासी कीरत मसंद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
यूपी कैटेट-2026 का आयोजन 17 और 18 जून को प्रदेश के 12 जिलों में किया गया था। मेरठ में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि परीक्षा के लिए 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 16,349 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 14,802 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन

घोषित परिणाम के अनुसार, स्नातक स्तर पर मेरठ के कंकरखेड़ा की कीरत मसंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्नौज की प्राची द्विवेदी दूसरे तथा रामपुर के मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं परास्नातक स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने पहला और उन्नाव की आस्था यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीएचडी स्तर पर मऊ निवासी अमन सिंह प्रथम तथा मथुरा के अभिषेक गौतम द्वितीय स्थान पर रहे।
कुलपति ने बताया कि परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बताया कि जल्द ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग की विस्तृत समय-सारिणी और आवश्यक दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें