मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजा हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं चाचा भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात घर वापस लौटते समय एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी हसमुद्दीन (55) अपने परिवार के साथ गमी में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर आया था।
घर वापस लौटते समय परिवार की गाड़ी सिखेड़ा के पास खराब हो गई। गमी से लौट रहे परिवार की कार में मुजफ्फरनगर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी और दो लोगों को कुचल दिया।