मन में अगर शिक्षा के प्रति दृढ़ इच्छा हो तो उसे आयु भी पीछे नहीं हटा सकती, इस बात का उदाहरण बने हैं हस्तिनापुर विधानसभा के सपा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिन्होंने 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने बागपत के आदर्श इंटर कॉलेज जोहड़ा से 12वीं की परीक्षा पास की है।
वैसे तो प्रभुदयाल वाल्मीकि समाजवादी पार्टी के हस्तिनापुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं एक बार राज्यमंत्री पद पर भी वह आसीन रहे। उसके बाद कहीं ना कहीं शिक्षा ने उनके रास्ते में अड़ंगा उड़ा दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को दरकिनार करते हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प किया और 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट का फार्म सबमिट कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में हस्तिनापुर विधानसभा के दो बार विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे प्रभु दयाल वाल्मीकि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास कर नई उपलब्धि हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर