पश्चिमी यूपी के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से हाईस्कूल के 558,660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इंटरमीडिएट के 474,312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर मंडलों के 17 जिलों के परीक्षार्थी हैं। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आगे देखें जिलेवार परीक्षार्थियों का विवरण।
यह है जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या
जिला 10वीं 12वीं
आगरा 65,370 52,395
फिरोजाबाद 42,048 35,069
मैनपुरी 32,771 26,873
एटा 30,650 24,749
मथुरा 42,944 33,709
अलीगढ़ 59,391 48,142
हाथरस 25,206 20,174
कासगंज 21,069 16,517
बुलंदशहर 45,325 38,229
गाजियाबाद 25,697 22,818
गौतमबुद्धनगर 20,511 17,009
मेरठ 40,582 38,460
बागपत 15,239 14,868
हापुड़ 14,208 13,156
मुजफ्फरनगर 29,499 27,335
सहारनपुर 35,130 32,595
शामली 13,020 12,214
UP Board Result: ई-मेल से भी पहुंचेगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। अब की बार छात्र-छात्राओं की ई-मेल भी रिजल्ट पहुंचेगा।
डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव यूपी बोर्ड दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवाई जाएगी।
UP Board Result: अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
UP Board Result: सुबह से ही छात्र छात्राओं में उत्सुकता
मुजफ्फरनगर जिले के 56 हजार परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, सभी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। शामली जिले में हाई स्कूल के 12237 और इंटरमीडिएट के 11777 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सहारनपुर जनपद में इस बार कुल 67,313 विद्यार्थी पंजीकृत थे। बागपत जनपद में 30107 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इस बार छात्रों की मेल आईडी और मोबाइल पर भी परीक्षाफल मिलेगा। परीक्षा परिणाम को लेकर वेस्ट यूपी के सभी जिलों में सुबह से ही छात्रों में उत्सुकता है। वहीं स्कूल रिजल्ट बताने की तैयारी कर रहे हैं।
UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
UP Board Result: मुजफ्फरनगर में 29,499 परीक्षार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल
माध्यमिक शिक्षा परिषद शनिवार को हाईस्कूल के नतीजे दोपहर दो बजे और इंटरमीडिएट के नतीजे शाम चार बजे घोषित करेगा। मुजफ्फरनगर के डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल संस्थागत की परीक्षा में बालक 15,782 और बालिका 13,242 शामिल हुई थीं। प्राइवेट परीक्षा में बालक 350 और बालिका 124 शामिल हुई थी। कुल 29,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
इसी तरह 12वीं में संस्थागत छात्र 13,627 और छात्रा 11,358 परीक्षा में शामिल हुए। व्यक्तिगत परीक्षा में 1392 छात्र और छात्राएं 716 शामिल हुई। इंटरमीडिएट में कुल 27,088 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं में कुल 56,587 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनका आज परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
UP Board Result: सीएम योगी ने दिया था रिजल्ट जल्द जारी करने का आदेश
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस बाबत निर्देश दिए थे कि न केवल रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएं बल्कि अभिभावकों और परीक्षार्थियों को रिजल्ट आने की सूचना भी पहले से दी जाए।
UP Board Result: छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक मिलेंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को हिंदी और गणित के पेपर में बोनस अंक दिए जाएंगे।
UP Board Result: मेरठ के 17 जिलों के छात्र छात्राओं की परिणाम पर नजर
मेरठ परिक्षेत्र के 17 जिलों के 9 लाख 38 हजार 539 छात्रों की परिणाम पर नजर रहेगी। मेरठ, गाजियाबाद, गौतबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ आदि जिलों में कुल 10 लाख 32 हजार 971 छात्र हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत थे। जिनमें 9 लाख 38 हजार 539 छात्रों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 5 लाख 3 हजार 951 छात्र और इंटरमीडिएट में 4 लाख 34 हजार 588 छात्रों का परिणाम जारी होगा। जिसमें मेरठ जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 78 हजार 826 छात्र हैं। हाईस्कूल में 40 हजार 562 छात्र व इंटरमीडिएट में 38 हजार 264 छात्रों का परिणाम आएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि छात्रों को मेल आईडी पर परिणाम जारी करने के कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
UP Board Result: बिजनौर में 80022 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
बिजनौर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 43559 विद्यार्थी तथा इंटर में 36463 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। दोनों मिलाकर कुल 80022 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। अमर उजाला ने परीक्षाफल दिखाने की व्यवस्था की है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते है।
UP Board Result: सहारनपुर में 67,218 परीक्षार्थी हुए थे शामिल, रिजल्ट को लेकर धड़कनें तेज
सहारनपुर जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड के 235 विद्यालय हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय सभी शामिल हैं। इन विद्यालयों के कुल 67,313 विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं में पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से 67,218 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए, जबकि शेष ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 35225 हाईस्कूल के और 32088 इंटरमीडिएड के परीक्षार्थी हैं। परिणाम को लेकर संबंधित विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। उधर, विभाग भी अपने स्तर से तैयार है।
UP Board Result: शामली में 67,218 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए
शामली जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड के 235 विद्यालय हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय सभी शामिल हैं। इन विद्यालयों के कुल 67,313 विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं में पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से 67,218 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए, जबकि शेष ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 35225 हाईस्कूल के और 32088 इंटरमीडिएड के परीक्षार्थी हैं।
UP Board Result: विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है।
UP Board Result: परीक्षा परिणाम जारी, धीमी चल रही वेबसाइट
वेस्ट यूपी के 10 लाख छात्र छात्राओं का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया हाई स्कूल का परसेंट 88.25% है। हालांकि अभी वेबसाइट काफी धीमी गति से चल रही है।
UP Board Result: एक बार फिर बेटियों ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस बार परीक्षा परिणाम 88% रहा है। वहीं इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
UP Board Result: एक-दूसरे से परीक्षा परिणाम पूछ रहे छात्र छात्राएं
मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार छात्र छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
upmsp.edu.in पर क्लिक कर कर रिजल्ट जानने की कोशिश में लगे हैं। मेरठ प्रदेश में नौवे स्थान पर रहा है।
UP Board Result: यह रहा वेस्ट यूपी के छह जिलों का परीक्षा परिणाम
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का परीक्षा फल 88.55 प्रतिशत रहा है। बिजनौर जनपद में इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 40645 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से परीक्षा में 43803 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38902 परीक्षार्थी पास हुए हैं। बागपत का परीक्षा फल 90.12 प्रतिशत रहा।
मुजफ्फरनगर का परीक्षा फल 89.98 प्रतिशत रहा, शामली का परीक्षा फल 93.41 प्रतिशत रहा। सहारनपुर 89.91प्रतिशत और मेरठ का हाईस्कूल का परीक्षा परिणम 91.84 प्रतिशत रहा। मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज की सलोनी 8वें नंबर पर रहीं हैं।
ये रहे मेरठ के टॉपर
श्रेयांश कुमार, एसडीएसएसएम कंकरखेड़ा मेरठ कैंट टॉपर - प्राप्त अंक 93.83 प्रतिशत
सवी विनीत यादव, संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मवाना -प्राप्त अंक 93.67 प्रतिशत
मोहित सैनी, आदर्श इंटर कॉलेज दुल्हेड़ा - प्राप्त अंक 93.50 प्रतिशत
UP Board Result: प्रदेश में 24 वें स्थान पर रहा सहारनपुर
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सहारनपुर जनपद प्रदेश में 24 वें स्थान पर रहा। जनपद का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 89.91 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल में 35,128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32,751 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 29,448 विद्यार्थी पास हुए हैं।
UP Board Result: शामली में आर्यन ने किया टॉप
शामली जिले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र आर्यन मलिक 93% अंक प्राप्त कर हाई स्कूल में जिले के टॉपर बने हैं। आर्यन गांव फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं।तनिष्का 93 % अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बनीं हैं। तनिष्का शिवम हाई स्कूल मालेंडी की छात्रा हैं।
UP Board Result: मेरठ जिला - हाईस्कूल परिणाम - 91.84 प्रतिशत
पंजीकृत छात्र 40 हजार 580, परीक्षा में बैठे 37 हजार 213
उत्तीर्ण छात्र - 18 हजार 579
उत्तीर्ण छात्राएं - 15 हजार 596
प्रतिशत छात्र - 87.69 प्रतिशत
प्रतिशत छात्राएं - 97.32 प्रतिशत
UP Board Result: सहारनपुर में ये बने हाईस्कूल टॉपर
श्री रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज देवबंद की छात्रा नमरा ने 92.33 अंकों के साथ जिला टॉप किया।
एचडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोधिपुर के सूर्य प्रताप सिंह ने नाइंथ 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
केएमआईसी सरसावा की राधिका गुप्ता ने 91.1 7% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
श्री अजीत एसएसवीएम इंटर कॉलेज अंबेटा पीर के मयंक कुमार ने 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
UP Board Result: 12वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम के बाद इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया। 12वीं का परीक्षा परिणाम 93.90% रहा, कला संकाय में बेटियों का क्लीन स्वीप रहा है। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के कुल 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 474,312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर मंडलों के 17 जिलों के परीक्षार्थी हैं। इंटर के विद्यार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।
मेरठ जनपद में कुल 31784 स्टूडेंट पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 88.28 प्रतिशत रहा। मेरठ प्रदेश में 21वें नंबर पर रहा है। हालांकि प्रदेश के टॉप-25 में मेरठ से कोई नहीं है। मुजफ्फरनगर का परीक्षा परिणाम 88.27 प्रतिशत रहा।
सहारनपुर का 85.51प्रतिशत, शामली का 90.64प्रतिशत, बिजनौर का 87.09 और बागपत का परीक्षा परिणाम 86.31 प्रतिशत रहा।
UP Board Result: रिठानी के सौरभ कुमार बने जिले के इंटरमीडिएट के टॉपर
मेरठ में एमएस इंटर कॉलेज रिठानी के सौरभ कुमार रिठानी ने इंटरमीडिएट में 90.60 प्रतिशत के साथ जिले के टॉपर, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना विश्वेन्द्र 89.20 दूसरे स्थान पर, त्रिशला देवी इंटर कॉलेज मेरठ की सानिया ने 87 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ के अंशु यादव ने 86.60 प्रतिशत चौथे, एसएसएस इंटर कॉलेज रासना की अंजना 86.40 पांचवें, स्टार अल्फलाह कॉलेज किठौर सयान 86 प्रतिशत छठा, विद्या मंदिर शास्त्रीनगर की सन्ध्या सिंह ने 85.80 प्रतिशत सातवें, कृषक इंटर कॉलेज मवाना के अनुभव 85.20 प्रतिशत आठवें, एसएचएम शिक्षा सदन जैननगर आशा सैनी 85 प्रतिशत नवें, चार छात्र आरजी इंटर कॉलेज प्रियांशी, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढाना गेट तुलसी झा, दिगम्बर जैन कॉलेज की गुंजन और सीएलएम इंटर कॉलेज आसमा खान ने 84.60 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया है।
UP Board Result: 10वीं में देवांश और 12वीं में अजय शर्मा ने किया टॉप
यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के नतीजों में मुजफ्फररनगर जनपद में मंतौड़ी गांव के किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे देवांश कुमार ने जिला टॉप किया है। देवांश ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। सीसीएसजे इंटर कॉलेज तिसंग के छात्र ने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। दूसरे स्थान पर भागवंती सरस्वती की प्रिया और तीसरे स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल की दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश में जिले को 21वां स्थान मिला।
12वीं कक्षा के नतीजों में एसएस निकेतन इंटर कॉलेज खतौली के छात्र अजय कुमार शर्मा ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इसी स्कूल की छात्रा शैली दूसरे स्थान पर रहीं।
बिजनौर में 12वीं कक्षा के नतीजों में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नहटोर की अक्षरा कौशिक इंटर की जिला टापर बनीं हैं। उन्हें 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं कंचन सिंह को 88.40 प्रतिशत और
अतुल कुमार को 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।