अब तक यह रही स्थिति...
1995 में नगर महापालिका के 60 वार्ड थे। नगर प्रमुख का यह पहला चुनाव जनता की वोट से हुआ। बसपा प्रत्याशी अयूब अंसारी नगर प्रमुख चुने गए। हालांकि बाद में नगर प्रमुख का पद महापौर के नाम से जाना गया।
वर्ष 2000 में सीमा विस्तार हुआ और 70 वार्ड बन गए। बसपा के हाजी शाहिद अखलाक महापौर चुने गए।
वर्ष 2006 में निगम के 80 वार्ड हो गए। भाजपा की पिछड़ा वर्ग से मधु गुर्जर महापौर बनीं।
वर्ष 2012 में पिछड़ा वर्ग से भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया महापौर बने।
2017 में 90 वार्ड में चुनाव हुआ। एससी कोटे से बसपा की सुनीता वर्मा महापौर चुनी गईं।
1993 से अब तक उप्र में इन दलों की रही सरकार
चार फरवरी 1993 से तीन जून 1995 तक उप्र में सपा की सरकार रही और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव रहे।
तीन जून 1995 से 18 अक्तूबर 1995 तक यानी छह माह बसपा की सरकार नहीं रही। इसके बाद 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997 तक फिर बसपा की मायावती मुख्यमंत्री रहीं।
28 अक्तूबर 2000 से आठ मार्च 2002 तक भाजपा के राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री रहे।
तीन मई 2002 से 29 अगस्त 2003 तक बसपा सुप्रीमो मायावती की उप्र में सरकार रही।
29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक सपा मुखिया मुलायम सिंह ने सरकार चलाई।
13 मई 2007 से 15 मार्च 2012 तक बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार रही।
15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक सपा की सरकार रही और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे।
19 मार्च 2017 से अब तक भाजपा की सरकार है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: BJP के अहलूवालिया की बड़ी जीत, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर, हैरान करने देंगे आंकड़े