फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 26 Apr 2021 11:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर से एक बड़ी खबर आमने आई है। गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करते गांव के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है तो वहीं इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर से एक बड़ी खबर आमने आई है। बताया गया कि इस गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित, परिवार सहित हुए होम आइसोलेट

यह भी पढ़ें: यूपी: जिले में ऑक्सीजन को लेकर मचा हाहाकार, जिला अस्पताल में प्रशासन के फूले हाथ-पांव, जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चारों मृतक साधारणपुर गांव के निवासी थे। तीन की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसमें पंकज पुत्र विजयपाल, जॉनी पुत्र हरपाल व अंकित पुत्र चांद शामिल है। आरोप है कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

मृतकों के नाम 
1. नीरज (28 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ने रविवार को शराब पी थी। कल शाम को ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आज सुबह नीरज की मौत हो गई। नीरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

2. कपिल (30 वर्ष) पुत्र विजयपाल ने भी रविवार शाम में ही शराब थी। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मेडिकल लेकर गए, जहां से किसी निजी अस्पताल के लिए भेज दिया गया। वहीं रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह गांव में ही कपिल का अंतिम संस्कार किया गया। कपिल अपने पीछे पत्नी मॉनी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन


3. दीपक (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र की रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब पीने से मौत हो गई। दीवक की पत्नी का नाम रूबी है। वहीं दीपक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

4. बिजेंद्र (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामजीलाल की रविवार सुबह करीब पांच बजे शराब पीने से मौत हो गई। उसकी पत्नी का नाम सोना है।  रविवार सुबह 5:00 बजे के करीब मौत हुई। बताया गया कि बिजेंद्र दीपक का पिता था। पिता-पुत्र की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें