फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरेगा भूड़बराल, दिल्ली एक्सप्रेस वे से सटा है क्षेत्र

Sun, 18 Feb 2024 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ का भूड़बराल क्षेत्र आने वाले समय में पश्चिमी यूपी के लिए संजीवनी साबित होगा।  यह क्षेत्र मेरठ का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहां व्यावसायिक गतिविधियां हांगी तो वहीं रैपिड के स्टेशन के साथ ही प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड  टाउनशिप विकसित होगी। यह क्षेत्र दिल्ली एक्सप्रेस वे से सटा है, बस टर्मिनल भी बनने से पहुंच आसान होगी।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ का भूड़बराल क्षेत्र आने वाले समय में मेरठ की व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरेगा। न सिर्फ शहर, बल्कि पश्चिमी यूपी के लिए यह संजीवनी साबित होगा। 

विज्ञापन


रैपिड का मेरठ साउथ स्टेशन यहीं पर है, जहां अगले महीने से नमो भारत का संचालन होने वाला है। इसके अलावा पास में ही मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 300 हेक्टेयर में प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जानी है।

इसके लिए 70 हेक्टेयर भूमि को 337 किसान सहमति पत्र भी भरकर दे चुके हैं। दिल्ली एक्सप्रेस वे से सटा होने के साथ ही एनसीआरटीसी की ओर से बस टर्मिनल भी बनाया जाना है। मेडा की ओर से यहां पर जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए जिला प्रशासन व उप निबंधक रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन

दुहाई से साहिबाबाद तक ट्रेन का संचालन चल रहा है। अब भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत का 160 की स्पीड से सफल ट्रायल हो चुका है, जबकि इसकी डिजाइन गति 180 किमी. प्रति घंटे है। वहीं माना जा रहा है कि मार्च तक भूड़बराल तक नमो भारत दौड़ने लगेगी और लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नमो भारत से मेरठ आकर ट्रेन संचालन की शुरुआत कर देंगे।

एनसीआरटीसी अफसरों के मुताबिक भूड़बराल स्टेशन में एक अतिरिक्त तल बनाया गया है। इसमें खानपान के साथ ही गाड़ियों, गारमेंट्स, किचन आइटम, बाथरूम आइटम, शूज आदि के विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित आउटलेट खुलेंगे। 

विज्ञापन

एनसीआरटीसी की ओर से बस टर्मिनल भी यहां प्रस्तावित है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मेडा की ओर से महायोजना-2031 में यहां से दिल्ली रोड होते हुए मोदीपुरम तक ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) नीति को लागू किया गया है। इसके तहत इसमें मिश्रित भू-उपयोग रहेगा।

नीचे दफ्तर और ऊपर आवास की व्यवस्था रहेगी। यहीं पर स्पेशल डवलपमेंट एरिया (एसडीए) भी प्रस्तावित है और मेडा भी प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाएगा। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 70 हेक्टेयर के लिए 337 किसान समझौता कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें