उधर, भावनपुर एसओ संजय द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
परिवार में मचा कोहराम
गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी नरेश की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पत्नी बबीता, बेटा डार्विन, कंचन, संध्या, निक्की, खुशी, चिंटू, रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में भावनपुर एसओ संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'