फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

Mon, 08 Jan 2024 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे को पुलिस आज तक नहीं ढूंढ पाई है। वहीं माफिया बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहता है। रविवार को बद्दो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड करके एक बार फिर यूपी के पूर्व डीजीपी पर निशाना साधा है। वहीं पुलिस है कि लोकेशन ढूंढती रह जाती है।
विज्ञापन
माफिया बदन सिंह बद्दो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड करके एक बार फिर यूपी के पूर्व डीजीपी पर निशाना साधा है। बद्दो ने पोस्ट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी उर्फ जैक की हत्या का 60 साल बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। अगर यूपी के पूर्व डीजीपी और एसआईटी को ये जांच दी जाती तो वे इसमें मेरी साजिश बता देते। बद्दो ने पोस्ट के जरिए पूर्व डीजीपी पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन


टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगाठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम आदि की पोस्ट के जरिए विदेश में आ रही है। बद्दो की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस जब्त कर चुकी है।
 

माफिया बदन सिंह बद्दो - फोटो : Amar Ujala
बद्दो कई बार पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है। पिछली बार बद्दो ने तीन जुलाई को पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जब उसकी लोकेशन फ्रांस की आई थी। इसके बाद बद्दो पर शासन की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी।

लखनऊ पुलिस ने कुछ महीने पहले बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बदन सिंह बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस आरोप के बाद बद्दो ने 23 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की थी। रविवार को फिर पोस्ट करके बद्दाे ने यूपी पुलिस को चुनौती दी है।

माफिया बदन सिंह बद्दो - फोटो : Amar Ujala
पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी उर्फ जैक की 22 नवंबर 1963 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को ली हार्वे ओसवाल्ड ने अंजाम दिया।

जेल जाने के कुछ घंटे बाद ही ली हार्वे ओसवाल्ड की भी जैक रूबी नाम के आदमी ने हत्या कर दी थी। हत्या के 60 साल बाद भी पता नहीं चला कि कैनेडी की हत्या किसने कराई थी। दुनिया की सारी बड़ी एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक हत्या माना तो कुछ ने कहा कि ये माफिया ने कराई। कुछ लोग कहते हैं कि दुश्मन देशों ने मिलकर ये हत्या कराई।
 
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो ने पहले भी इंस्टा पर किए हैं पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
बद्दो ने लिखा है कि एसआईटी और पूर्व डीजीपी ब्रजलाल को ये जांच दी गई होती तो वह यह साबित कर देते कि बदन सिंह बद्दो पिछले जन्म में अमेरिकन नागिरक था। कैनेडी की हत्या की सुपारी बद्दो ने नेपाल में ली हार्वे ओसवाल्ड को 15 लाख रुपये में दी थी।

पांच लाख रुपये एडवांस दिए थे। बद्दो बेहद खतरनाक है। इसलिए उसने सुबूत मिटाने के लिए जैक रूबी को 10 लाख में ली हार्वे की सुपारी दी। दो लाख एडवांस गए थे। बद्दो ने पुराने मामलों का भी जिक्र किया है कि उसको संजीव जीवा की हत्या में किस तरह से नामजद किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन पता की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें