फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा पर बरसे जयंत, कहा-देश में मनमाने कानून लागू कर रही सरकार, मोदी दस साल का हिसाब नहीं दे रहे

Mon, 08 Jan 2024 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद की ओर से आज मेरठ में युवाओं से संवाद किया गया। इस दौरान जयंत चौधरी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी अपने दस साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं। कहा कि सरकार देश में मनमाने कानून लागू कर रही है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-58 के डाबका कट के पास आयोजित युवा संसद में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 150 सांसदों को सदन से बाहर निकालकर केंद्र सरकार ने मनमाने कानून लागू कर दिए। इसी का नतीजा है कि ट्रक ड्राइवरों को हड़ताल करनी पड़ी। जिससे अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ा। लोकतंत्र में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोई भी कानून बनाया जाए उसमें सभी की राय ली जाती है।

विज्ञापन


जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दस साल के कार्यकाल का हिसाब देने की बजाए देश और युवाओं का ध्यान इधर-उधर भटकने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए युवा साथी इससे सचेत रहें। अपने मुद्दों को लेकर संषर्घरत रहें, हम पूरी तरह से युवाओं के साथ हैं। पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर युवाओं ने सरकार को घेरा तो 24 घंटे में ही योगी सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। 2024 के चुनाव में भी ऐसी भी भूमिका पश्चिम के युवाओं को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन का एक प्रयोग हुआ। इसी प्रयोग को आगे बढ़ाना है। जिसमें मेरठ को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
जयंत ने आह्वान किया कि युवा अपने मूलभूत मुद्दों को लेकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने क्रांतिधरा और यहां के युवाओं की राजनीतिक आंदोलन में भागीदारी के इतिहास की सराहना की। कहा कि इंडिया गठबंधन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगा। युवा संसद में कई जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि जिस समय केंद्र सरकार कृषि से संबंधित तीन काले कानून लेकर आई, तो मेरठ ने अपनी भागीदारी से कानून को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को बाध्य कर दिया था।

केंद्र सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सड़कों में कीलें तक ठुकवा दीं। 13 महीने तक किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते रहे। इस लड़ाई में जिले के लोगों की अहम भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। अपने सभी वोटों को डलवाएं और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
किसान के आत्मदाह का मामला उठाया
जयंत ने कहा कि आज अधिकारी लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मवाना में किसान जगवीर ने खुद का आग लगा कर आत्महत्या कर ली। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। अधिकारी अपने काम नहीं देख पा रहे है।

आयोजकों की पीठ थपथपाई
युवा संसद में युवाओं, महिलाओं समेत लोगों की भारी भागीदारी देख कर जयंत सिंह ने युवा संसद के आयोजकों की पीठ थपथपाई। कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के विचारों के लोग एकत्र हो रहे हैं।

रालोद की युवा संसद - फोटो : Amar Ujala
युवा ही देश में बदलाव ला सकते हैं
मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागनी सोनकर ने कहा कि युवा ही देश में बदलाव ला सकते हैं। हमें युवाओं को आगे आना का मौका देना चाहिए। उन्हें राजनीतिक मंच देना होगा।

युवा रोजगार के लिए भटक रहे
रालोद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक विधायक चंदन चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल युवा शक्ति ने साबित कर दिया है कि वो मौजूदा सरकार से परेशान है। युवा आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं। गठबंधन से जुड़ युवा इतिहास रचने की ताकत रखते है।

हर वर्ग के साथ हो रहा अन्याय
युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए हर वर्ग अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो रहा है। यहां शामिल लोगों की एकता और उठे हुए हाथ हमें दिखाते हैं कि आने वाला समय भाईचारा और एकता को बढ़ाने वाले लोगों का होगा।
विज्ञापन

RLD - फोटो : Amar Ujala
युवा शक्ति दिलाएगी जीत
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फाहद ने कहा कि युवा संसद का आगाज क्रांति धरा से हुआ। जो भी आंदोलन इस धरा से हुआ है, वो सफल रहा है। गठबंधन दलों के युवा अध्यक्ष इसमें शामिल हुए। अब युवा शक्ति के बल पर गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगा।

इन्होंने ने भी किया संबोधित
युवा संसद को एनसीपी युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा, सीपीआई के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक संदीप सौरभ, युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, रालोद छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, अंबुज पटेल, आंदोलनकारी अमरेंदर सिंह के अलावा आसिफ चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, उमेश, अनिकेत भारद्वाज, प्रताप, दीपक, विक्रांत शामली, जयदीप सिंह गाजियाबाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें