उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। हमला करने वाले हमला कर फरार हो गए।
एसआई हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम स्योहारा थानाक्षेत्र में गांव बेरखेड़ा के जंगल में ट्रैक्टर से शराब की तस्करी कर वालो को पकड़ने गयी थी। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर पर बैठे चालक तथा अन्य बेरखेड़ा निवासी सोनी , बुद्धि, काका को पकड़ने का प्रयास किया।
जबाब में तीनों ने गाली बकते हुए पुलिस पर ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें सिपाही दीपक पुण्डीर की कमर पर चोट आई। सिपाही चोट लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर अपना ट्रैक्टर व शराब छोड़कर भाग गए। एसआई की सूचना पर थाने से भारी पुलिस बल भेजा गया।
जंगल में भागे शराब तस्करों की तलाश शुरू की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घायल सिपाही को उपचार हेतू सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ट्रैक्टर और शराब से भरी कैन थाने ले आयी।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि हमलावर तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पजिकृत किया गया है। सिपाही का उपचार चल रहा है। जल्दी ही इन शराब तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/