फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली को यूपी एटीएस ने दबोचा

Thu, 09 Jul 2020 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी अरशद अली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस और यूपी एटीएस को बृहस्पतिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस और मेरठ पुलिस ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अरशद अली उर्फ मुंशी को मेरठ से किया गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vikas Dubey Arrested: यूपी पुलिस की नाकामी के सबूत हैं ये तीन बड़े मामले, जानकर होंगे हैरान, एनकाउंटर से बच गया विकास दुबे

बताया गया कि अरशद अली मेरठ में लिसाड़ीगेट के लखीपुरा का रहने वाला है। आरएसएस नेता की हत्या से भी मामला जुड़ा होना बताया जा रहा है। वहीं पूर्व में एटीएस ने किठौर के राधना में डेरा डाला था।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया था। जावेद मूल रूप से मेरठ की मवाना तहसील के राधना इनायतपुर गांव का रहने वाला है।  

यूपी एटीएस के प्रवक्ता ने बताया था कि जावेद ने अगस्त 2016 में पंजाब के आरएसएस उप प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में शामिल धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को हथियार मुहैया कराए थे। धरमिंदर प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य रहा है।
विज्ञापन

 
जावेद के साथी आशीष को फरवरी महीने में उतराखंड से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आशीष के ही बयान के आधार पर जावेद को गिरफ्तार किया गया। जावेद पचास से अधिक हथियार सप्लाई कर चुका था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें