उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुकतीर्थ के गौडीय मठ आश्रम से दस बच्चे मुक्त कराए गए थे। इनमें से चार के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। बच्चों ने बाल संरक्षण अधिकारी को दिए ब्यान में कुकर्म लगाए थे। इसके साथ ही बच्चों ने पिटाई, अश्लील फिल्म दिखाए जाने के भी आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: आखिर दो सहेलियों ने जहर खाकर क्यों दी जान? वजह जानने में जुटे पुलिस अधिकारी
वहीं बच्चों के आरोपों के बाद मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच में चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से मठ के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
शुकतीर्थ के गौडीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज को रात 8:30 बजे भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।बच्चों के साथ अनैतिक कार्य करने के मामले में चाइल्ड हेल्प लाइन की समन्वयक राखी देवी की ओर से भक्ति भूषण गोविंद महाराज के खिलाफ भोपा थाने पर धारा 323 504, 377 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/