फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मौत के बाद नहीं, जीते जी तेरहवीं कर रहे 80 साल के बलजोर सिंह, 900 लोगों को कराया भोज; ये है वजह

Sun, 15 Nov 2026 11:14 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

जिले के जोड़ी गांव के बजजोर सिंह का कहना है कि उनका कोई बेटा नहीं है। वह अपने नाती को पगड़ी सौंपेंगे। रविवार को हवन हुआ। उसके बाद दोपहर के समय भेाज का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बलजोर सिंह (इनसेट) की तेरहवीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के जोहड़ी गांव में 80 वर्षीय बलजोर अपनी तेरहवीं की रस्म जीते जी निभा रहे हैं। आमतौर पर मृत्यु के बाद होने वाले इस आयोजन के लिए उन्होंने रविवार का दिन तय किया है। हवन के बाद करीब 900 लोगों के लिए भोज रखा गया है। साथ ही वह अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंपेंगे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

भोज तैयार करते हलवाई। - फोटो : अमर उजाला
जोहड़ी गांव निवासी बलजोर पुत्र कनक सिंह के घर पर दो दिन से ही भोज की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन के लिए आठ हलवाई लगाए गए हैं। घर में बड़े कड़ाहों में सब्जियां तैयार की जा रही हैं। पूड़ी, रायता और लड्डू समेत कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह हवन हुआ और दोपहर में क्षेत्र के करीब 900 लोग भोज में शामिल होंगे।
 

बलजोर ने बताया कि उन्होंने जीवनभर समाज के लोगों के साथ मेलजोल रखा और उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे। वह भी कई लोगों के यहां आयोजित भोज में शामिल हुए हैं। अब उनकी इच्छा है कि अपने जीवनकाल में ही समाज के लोगों को एक साथ बैठाकर भोजन कराएं। वह इस आयोजन को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी तेरहवीं की रस्म जीते जी करने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन

भोज के बाद नाती को सौंपेंगे पगड़ी
आयोजन में पगड़ी की रस्म भी होगी। बलजोर को पगड़ी बांधी जाएगी, जिसे वह अपने नाती मुकुल को सौंपेंगे। इस तरह परिवार की जिम्मेदारी और सम्मान की परंपरा उनकी मौजूदगी में आगे बढ़ेगी। बलजोर के परिवार में बेटी पिंकी, दामाद सुखपाल, तीन नातिन और एक नाती मुकुल हैं। उनके पास दो बीघा कृषि भूमि और अपना मकान है। बलजोर के दामाद सुखपाल ने बताया कि परिवार उनकी इच्छा के साथ है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। गांव में इस अनोखे आयोजन को लेकर लोगों के बीच चर्चा है।

ये भी देखें...
मेरठ: मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी ने हर दांव चला, याद दिलाया हाशिमपुरा व मलियाना कांड और मुजफ्फरनगर दंगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें