फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन में 1200 संदिग्ध लोग रडार पर, एडीजी बोले- कांवड़ यात्रा पर रहेगी पैनी नजर

Mon, 30 Jul 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एडीजी प्रशांत कुमार
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर जोन के सभी नौ जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर पैनी नजर है। इस दौरान यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में पुलिस ने ऐसे 1200 लोगों को रडार पर लिया है, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जिन लोगों पर पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए हैं उन्हें भी चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


एडीजी जोन ने रविवार को बताया कि कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड के बाद सबसे ज्यादा मेरठ जोन प्रभावित होता है। मेरठ में कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव मंदिर में लाखों की संख्या में लोग और शिवभक्त शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि नौ अगस्त की है। पुलिस की हर तरफ पैनी नजर है। कहीं भी किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी जिलों में पुलिस, पैरामिलिट्री, एटीएस और खुफिया विभाग की टीम मूवमेंट में है। सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन

हाईवे पर व्यवस्था चुनौती

एडीजी के अनुसार कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा एनएच-58 पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। व्यवस्था को स्मूथ रखना बड़ी चुनौती है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस पूरा काम कर रही है। पूर्व में जहां भी सड़क हादसे और कांवड़ यात्रा में पिछले वर्षों में अन्य घटनाएं हुई हैं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वृहद प्लान तैयार किया है। हाईवे पर समय रहते भारी वाहनों का डायवर्जन और वनवे किया जाएगा। कावंड़ियों की संख्या बढ़ने पर शिवरात्रि से पहले आखिरी के दिनों में हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। 

एडीजी जोन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा कांवड़ शिविरों के आसपास बिजली की लाइन, पोल और हादसों को लेकर पुलिस सजग है। ओवर स्पीड वाहनों पर भी शिकंजा कसेगा। कांवड़ यात्रा क्षेत्र को जोन और सेक्टर बांटकर ड्यूटी लगाई गई हैं। एडिशनल एसपी, सीओ और मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें