फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में 50 लोगों का बदलवा दिया धर्म, साउंड प्रूफ कमरे में हो रही थी प्रार्थना सभा, सात पकड़े

Sun, 08 Dec 2024 03:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और धार्मिक साहित्य बरामद करते हुए पूछताछ में जुट गई। 
विज्ञापन
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर क्षेत्र के शंकर नगर के एक घर में मेडिकल कैंप की आड़ में 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से धार्मिक साहित्य समेत अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौके पर होता हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
शंकर नगर स्थित एक मकान में रविवार सुबह मेडिकल कैंप लगा था। तभी हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर राज शर्मा और भारतीय किसान मंच के गौरव पाराशर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। साउंड प्रूफ हॉल में प्रार्थना घर बना था। यहां प्रार्थना कराई जा रही थी। मौके से 7-8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन लोगों का कहना था कि मेडिकल कैंप में लोगों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें