फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध लिफ्ट ने ली करिश्मा की जान... अगर आप भी लिफ्ट यूज करते हैं तो ये बरतें सावधानी

Sun, 08 Dec 2024 12:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कैपिटल अस्पताल में दो दिन पहले बच्ची को जन्म देने के बाद लिफ्ट में फंसकर करिश्मा की मौत हो गई थी। डीएम ने इस मामले जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
पति अंकुश मावी के साथ करिश्मा हूण का फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्रीनगर स्थित कैपिटल अस्पताल की लिफ्ट में करिश्मा की मौत का जिम्मेदार कौन है, इसका खुलासा जल्दी डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी करेगी। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि करिश्मा की जान अवैध रूप से संचालित की जा रही लिफ्ट ने ली थी। विद्युत सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि अस्पताल में एनओसी के बिना अवैध रूप से लिफ्ट लगी थी। 
विज्ञापन

 

करिश्मा ने बृहस्पतिवार को बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन थियेटर से वार्ड बॉय और नर्स स्ट्रेचर पर लेटाकर करिश्मा को लिफ्ट से ला रहे थे। लिफ्ट गिरने के चलते महिला की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में डीएम दीपक मीणा ने सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कोतवाली, विद्युत सुरक्षा और डिप्टी सीएमओ की कमेटी बनाकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि कैपिटल अस्पताल में सील लगी है। सभी बिंदु पर जांच होगी, इसके बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
उधर, करिश्मा की मौत के बाद पति अंकुश मावी और चार साल की बच्ची ईवा का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके बहरोड़ा गांव में लोगों की आवाजाही लगी है।
 

यह था मामला
किठौर के बहरोडा निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा हूण ने बृहस्पतिवार दोपहर कैपिटल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। दो घंटे बाद करिश्मा हॉस्पिटल की लिफ्ट के दरवाजे में फंस गई और उसकी मौत हो गई थी। 
 

न गिरफ्तारी हुई और न बयान लिए
पति अंकुश मावी की तहरीर पर लोहियानगर थाने में कैपिटल अस्पताल मालिक राजीव अग्रवाल, प्रबंधक कपिल त्यागी और डॉ. कविता भाटिया समेत अज्ञात स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन दिन बाद भी थाना पुलिस ने नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं की। 
 
विज्ञापन

लिफ्ट लगाने के लिए करना होता ऑनलाइन आवेदन
विद्युत सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि लिफ्ट लगवाने के लिए विद्युत सुरक्षा के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। विकास प्राधिकरण के मानचित्र, फायर ब्रिगेड सहित कई एनओसी देना अनिवार्य है। कैपिटल अस्पताल ने एनओसी नहीं ले रखी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें