फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की पत्रिका व पोस्टर का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
28 जुलाई को होगी प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने राज्य समन्वयक दीपक शर्मा के साथ कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन तथा पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सजना जेराल्ड ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला 28 जुलाई को जेपी एकेडमी गंगानगर में आयोजित की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान परियोजनाओं का प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण 3 एवं 4 नवंबर को इसी विद्यालय परिसर में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर वैज्ञानिक चेतना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें