संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। बागपत जिले की बेटी आंचल चौहान ने 183वीं रैंक हासिल कर शिखर को छू लिया।
विज्ञापन
नगर के चौहान एंक्लेव निवासी भाजपा नेता अजय चौहान की बेटी आंचल की कामयाबी के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी बधाई दी।
आंचल ने बताया कि एक साल की कड़ी मेहनत के बाद यह कामयाबी मिली है। उसका सपना पूरा हुआ। कामयाबी में माता गृहणी अनीता चौहान, भाई बलवान चौहान और बहन अनुभा चौहान का योगदान रहा। पिता अजय चौहान बिजनेसमैन हैं और नगर में गैस एजेंसी भी चलाते हैं।