फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
- छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले जाएंगे मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग व सीनियर वर्ग के मैच 11 मई से शुरू होंगे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने यह जानकारी शुक्रवार को जीटीबी एकेडमी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस मौके पर जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक भी वितरित की गई।

उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी टाइटन, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटन, गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी लायंस व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी। सीनियर वर्ग में तीन टीम ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स, गुरुतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी पैंथर, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी वॉरियर की टीमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में दोनों वर्ग में लीग मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के अलावा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान रजनी, कोमल, पूजा, खुशबू, राहुल, हिमांशु, नीरज आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें