फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। दिल्ली में आयोजित हुई साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को शुक्रवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


विकासखंड की ग्राम पंचायत कैली में 2024 में बालिकाओं के लिए निशुल्क कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया था। इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली गांव कैली निवासी छात्रा वर्णिका त्यागी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल व साक्षी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और एडीओ पंचायत मनोज कुमार के नेतृत्व में विजेता बच्चे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल से मिले। जहां अधिकारियों ने इन बच्चों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफी खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने वादा किया कि जो भी बच्चा ब्लैक बेल्ट लेकर आएगा उसको विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच नीलम मिश्रा, कोसी त्यागी, रिया, आरती, अरशद, वर्णिका गौर सहित कई बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें