छात्र राजनीति में सक्रिय है हत्यारोपी अमित
फुगाना निवासी शौकेंद्र का भतीजा अमित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में पढ़ता है और वहीं पर छात्र राजनीति में भी सक्रिय है। हालांकि फिलहाल उसके किसी छात्र संगठन में पदाधिकारी होने की जानकारी नहीं है।
परिवार में हैं पत्नी व एक बेटा, एक बेटी
फुगाना निवासी किसान जितेंद्र के परिवार में पत्नी के साथ ही एक बेटा सनित और एक बेटी गुड़िया है। इकलौते बेटे सनित की एक साल पूर्व ही शादी हुई है, जबकि बेटी अविवाहित है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इन्होंने कहा...
एसओ फुगाना अक्षय शर्मा का कहना है कि मामूली विवाद में जितेंद्र को गोली मारी गई थी, जिसमें उसकी मेरठ ले जाते हुए मौत हो गई है। हत्यारोपी चाचा-भतीजा फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/