दूसरे हादसे में गांव रसूलपुर निवासी बब्बू ने बताया कि उनका छोटा भाई भूपेंद्र 26 वर्ष, अमित (20 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह और भूतपुरी निवासी अजय (24 वर्ष) पुत्र पृथ्वी सिंह एक ही बाइक से कालागढ गंगास्नान करने गए थे। वहां से लौटते समय जब वह अफजलगढ के निकट मोड़ पर राइस मिल के समीप पहुंचे तो आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसके बाद यहां से तीनों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर रात भूपेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/