फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेर हत्याकांड : शाकिर की तलाश में लावड़ और मीरापुर में दबिश

विज्ञापन
लावड़ - उमेर की हत्या के मामले में गंग नहर के आस पास से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। स्रोत पुलि
विज्ञापन
नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे, जल्द गिरफ्तार करने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी शाकिर की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
चार माह पहले प्रेम प्रसंग के मामले में कस्बे के रहने वाले ईशा और शाकिर ने उमेर का अपहरण कर लिया था और गोली मारकर उसकी हत्या कर शव अटेरना नहर में फेंक दिया था। बुधवार को परिजनों ने आरोपी शाकिर की गिरफ्तारी, शव बरामद करने, हल्का इंचार्ज अभिषेक यादव को निलंबित करने की मांग करते हुए चौकी पर हंगामा किया था। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए थे। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस हरकत में आई और ईशा को हत्या के मामले में जेल भेज दिया। शाकिर की तलाश में पुलिस ने लावड़ और मीरापुर में दबिश दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दबिश दी जा रही है। परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।

लावड़ - उमेर की हत्या के मामले में गंग नहर के आस पास से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। स्रोत पुलि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें