फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पुल के पास कार की टक्कर से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम गंगनहर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहम्मद तौकीर पुत्र सुल्तान निवासी गांव पैना, थाना चोयसा, जिला मधेपुरा (बिहार), सरधना के निकट निर्माणाधीन सलावा खेल विश्वविद्यालय में मजदूर के रूप में कार्यरत है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से गाजियाबाद गया था। शाम को लौटते समय जब गंगनहर पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तौकीर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी सरधना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें