बिजनौर जनपद में बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी राहुल पुत्र रामनिवास और सतवीर पुत्र महावीर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राहुल और सतवीर दोनों गुरुवार को एक समारोह में शामिल होने गांव नलपुरा गए थे। देर शाम घर लौटते समय गांव महबुल्लापुर ढाकी के ईट भट्ठे से कुछ दूरी पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली भैया दूज की खुशियां, बहन से मिलने जा रहे भाई की हादसे में मौत, मचा कोहराम
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक दोनों युवक शादीशुदा थे। दोनों की उम्र 25 वर्ष थी। मृतक सतवीर का एक चार साल का बेटा है और राहुल की पत्नी गर्भवती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/