फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवकों को 20 मीटर तक घसीटते ले गया डंपर, दो भाइयों की मौत से मचा कोहराम

Wed, 03 Apr 2024 10:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरधना-बिनौली रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर करीब 20 मीटर तक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र में सरधना-बिनौली रोड पर बुधवार शाम को गांव जसड़ के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में करनावल निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि हादसे में मारे गए युवकों की कई घंटों बाद शिनाख्त हो पाई।

बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे सरधना-बिनौली रोड पर सरूरपुर थाने के पास जसड़-जोड़ा प्याऊ पर एक सड़क हादसा हुआ। बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डंपर ने दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घसीटता ले गया डंपर
बताया गया कि टक्कर लगने के बाद डंपर दोनों युवकों को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान दोनों युवकों की बुरी तरह कुचल कर मौत हो गई, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने कई घंटों तक मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास किए। फिर देर रात में मृतकों की पहचान करनावल निवासी आर्यन पुत्र पुनीत व निशांत उर्फ छोटू पुत्र सुशील के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें