सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात लोहिया नगर इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि बिजली बंबा स्थित चंदौड़ी के पास हापुड़ से गैंगस्टर में वांछित बाइक से घूम रहा है। वहीं, चंदौड़ी के पास पुलिस टीम ने बदमाश की घेरबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर डाली। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।