फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Oct 2020 11:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नंगलाताशी डिवाइडर रोड पर टंकी के पास एक हादसा हुआ। बताया गया कि मंगलवार देर रात तीन युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। बाइक टकराने से हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी ललित व मोहित की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सैनिक विहार निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने टोल सिवाया की एंबुलेंस गाड़ी से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला पड़ताल: बिजली का दो करोड़ बकाया, फिर भी थानों में चल रहे एसी, विद्युत निगम भी खाकी पर मेहरबान 
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मृतक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें