फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा से आए युवक में मिले लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती, अब रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 22 Mar 2020 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कनाडा से आए युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जिले के दो संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आइसोलेशन वार्ड में एक और संदिग्ध को भर्ती किया गया है। फिलहाल दो संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जिनके नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजे गए हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट कल और दूसरे की मंगलवार में आने की संभावना है। 

विज्ञापन


कनाडा से लौटे युवक में हल्के खांसी और जुकाम के लक्षण मिले हैं, जिसे रविवार को आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया। इससे पहले सऊदी अरब से आए युवक को शनिवार की शाम आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। नमूने जांच के लिए भेजे जा चुक हैं। 

यह भी पढ़ें: विदेश से आकर चुपके से रह रहे थे अपने घर, स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दोनों संदिग्धों की हालत ठीक है। केवल अहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती किया गया है। उन्होंने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है, जिससे कि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें