खरखौदा(मेरठ)। रविवार को गांव धंनतला में जंगल में अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद नीचे से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे दो किसानों की 14 बीघा गन्ने की फसल जल गई। रविवार को दोपहर के समय करीब 12 बजे आई विद्युत आपूर्ति से गांव धंनतला के जंगल में हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट से लाइन का तार टूट गया और तार हाईटेंशन के नीचे से गुजर रही एलटी लाइन के टकरा गया। जिससे एलटी लाइन से जुडे़ं कई नलकूपों में फाल्ट होने लगे। इसी में धंनतला निवासी ओमेंद्र के नलकूप के केबिल में अचानक आग लगी गई। इसी से निकली चिंगारी गन्ने के खाली खेत में जा गिरी। खेत में फैली पत्ती में लगी आग बराबर में ही लक्ष्मी चंद व ज्ञान चंद पुत्रगण रामलाल सिंह के गन्ने के खेत में चली गई। लक्ष्मी चंद की करीब दस बीघा व उसके भाई ज्ञान चंद की करीब चार बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर ज्ञान चंद की करबी छह बीघा फसल को बचा लिया।