फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो महिलाओं ने पति से मांगा तलाक, ये रही बड़ी वजह

Sat, 22 Sep 2018 09:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन

यूपी में बागपत शहर के एक मोहल्ले में दो महिलाओं ने अपने पति से तलाक देने की मांग की। जब उन्होंने तलाक नहीं दिया तो दोनों महिलाओं ने घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुद को जलाने का प्रयास किया। ससुरालवालों की सूचना पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले गई। ससुराल वालों ने दोनों महिलाओं पर अन्य युवकों से अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मेरठ जनपद के एक गांव निवासी दो सगी बहनों की शादी 28 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो सगे भाइयों से हुई। दोनों बहनों ने सुबह खुद को जलाने का प्रयास किया। जिन्हें किसी तरह से ससुराल वालों ने रोका और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने अपनी सास के साथ भी मारपीट की। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर बागपत कोतवाली पहुंची। दोनों महिलाओं ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया। जिससे तंग आकर दोनों बहने अपने-अपने पति से तलाक चाहती हैं। दूसरी तरफ आरोपी युवकों ने अपनी- अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

बड़े भाई ने बताया कि उसकी शादी को पांच माह हुए है। जबकि उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। इसकी उनके पास अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी है। दोनों महिला उन्हें तलाक देना चाहती है। उन्होंने दहेज व मारपीट के आरोप को झूठा बताया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने कहा विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें