उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 10 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने हत्या के संबंध में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या की। 20 सितंबर को प्लास्टिक के बोरे में बंद छात्रा का शव मिला। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी है। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका।