फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली का विरोध करने पर दो सगी बहनों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में हमले में घायल मोहसिना। परिजन
विज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी मोहसिना पत्नी जफर और महजबी पुत्री इसराइल पर गाली गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता मोहसिना ने तहरीर में बताया कि वह पति के साथ मायके में रहकर अपने परिवार का लालन पालन कर रही है। मंगलवार को वह अपनी बहन महजबी के साथ कस्बे के बाहरी छोर पर गोबर के उपले पाथने के लिए गई थी। इसी बीच उसके पड़ोसियों ने आकर गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने फावड़े से उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने अपनी बहन बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल अवस्था में परिजन दोनों को थाना सरूरपुर लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें