फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक के पति से ठगे 30 लाख रुपये, महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, ये है पूरा मामला

Fri, 28 Jul 2023 11:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच के पति डॉ. देवेंद्र शिवाच सर्जन हैं। विधायक पति ने विक्रेता के खाते में मई 2022 में तीन बार में तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक के पति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार, मेरठ निवासी महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मोदीनगर से भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच के पति डॉ. देवेंद्र शिवाच सर्जन हैं। किदवईनगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर बाबू और मेरठ के भूड़बराल निवासी इकबाल के माध्यम से कादराबाद की रामवाटिका में पांच सौ वर्ग गज के प्लाॅट का सौदा 35 लाख में हुआ। विधायक पति ने विक्रेता के खाते में मई 2022 में तीन बार में तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। निर्धारित तिथि आने पर विक्रेता ने बैनामा नहीं किया और कई महीनों तक टालने के बाद बैनामा करने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरोपी ने कुछ माह बाद रकम लौटाने का वायदा किया। समय आने पर आरोपी रकम लौटाने से भी मुकर गया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेरठ के ध्यानचंद नगर निवासी पंकज सैनी और मंजू देवी निवासी धनतला मेरठ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें