फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मंजर: जलती वैन में मदद के लिए चीख रहे थे लोग, आग के आगे बेबस थी भीड़, खामोश हुईं दो जिंदगी

Thu, 26 May 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक वैन आग का गोला बन गई। वैन के अंदर बैठे लोग चीख चीखकर मदद की गुहार लगा रहा थे लेकिन आग की लपटों के आगे कोई भी लोगों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जली कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी में नूरपुर रेस्ट एरिया के पास देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। वैन में सवार रिश्तेदारों ने सविता और चंद्रप्रकाश को बचाने के लिए पीछे वाला गेट खोलने की कोशिश की लेकिन यह नहीं खुला। वैन के अंदर से थोड़ी देर चीखें सुनाई दीं और फिर खामोश हो गईं।

विज्ञापन


चंद सेकंड में ही आग की लपटें उठीं तो रिश्तेदार डर के मारे थोड़ा पीछे हट गए। मदद के लिए पुलिस को फोन मिलाने लगे। अंदर से चीखें सुनाई दे रहीं थी। सब लोग बेबस थे। आसपास पानी भी नहीं था।

रिश्तेदार वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। कई लोग रुके, लेकिन वे भी बेबस थे।  जिंदगी खत्म हो चुकी थी। आंखों के सामने ही वे दोनों जिंदा जल गए। इसके काफी देर बाद एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम आई। उसने आग बुझाई और एंबुलेंस मंगाई। बाकी चार लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया  गया।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
-सविता (22) पुत्री जगन्नाथ प्रसाद निवासी मकान नंबर 32ए, ओ ब्लॉक, दुर्गा कॉलोनी, रुड़की, हरिद्वार
-चंद्रप्रकाश (25) निवासी सिरचंदी, भगवानपुर, हरिद्वार

 यह भी पढ़ें: UP Budget 2022-23: शहरवासियों को योगी सरकार से बड़ी उम्मीदें, जिले में पूरे होने हैं ये विकास कार्य

कोई मेरी बहन को बचा लो...
सविता और चंद्रप्रकाश जब वैन में आग से घिरे थे, तब बुरी तरह झुलसे लोगों में शामिल ड्राइवर अवधेश चिला रहा था, कोई मेरी बहन को बचा लो। सविता अवधेश की बहन थी। वह खुद झुलसा हुआ था, लेकिन बहन को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।

अस्पताल में भर्ती
-अवधेश पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी मकान नंबर 32, ओ ब्लॉक, दुर्गा कॉलोनी, रुड़की, हरिद्वार
-अनुज पुत्र पप्पू सिंह, अमेठी, औरंगाबाद, हरिद्वार
-निशा पुत्री पप्पू सिंह, अमेठी, औरंगाबाद, हरिद्वार

 यह भी पढ़ें: Baghpat: पुलिस की दबिश से आहत मां और दो बेटियों ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत
विज्ञापन

ताक पर कानून : एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया चलने पर पाबंदी है। इसके बावजूद नियमों का ताक पर रखकर टोल प्लाजा से बिना किसी रोक टोक के एक्सप्रेस वे पर प्रवेश कर रहे हैं और हादसों का कारण बन रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इनकी लापरवाही के कारण दोपहिया वाहन दो लोगों के लिए काल बन गया जो हादसे में जिंदा जल गए। 

एक्सप्रेस वे पर नूरपुर रेस्ट एरिया के पास हुए हादसे की जानकारी देते हुए कार सवार शिवम ने बताया कि उनकी कार के आगे एक स्कूटी चल रही थी। स्क्ूटी को बचाने के लिए अवधेश ने वैन का स्टेयरिंग हल्का सा घुमाया तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अवधेश कूद गए लेकिन वैन में अचानक आग लग गई। दोपहिया वाहन काल बन गया और दो लोगों की मौत हो गई।

एनएचएआई की जिम्मेदारी
गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि दोपहिया वाहनों का प्रवेश रोकने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। जिन्हें साइन बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करना है। वहीं टोल पर एनएचएआई के बाउंसर व अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके अलावा लगातार अभियान चलाकर एक्सप्रेस वे पर चलने वाले दोपहिया वाहन और उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें