उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। एक युवक दुबई से लौटा, जबकि दूसरा महाराष्ट्र के पुणे से घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अब तक जिले में 57 मामले सामने आ चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां में छह सदस्यों के एक परिवार की क्वारंटीन कर देखरेख की जा रही है।
थाना सिंघावली क्षेत्र का एक युवक महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है। सोमवार को युवक अपने गांव आया था। युवक को बुखार और खांसी थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को युवक के बारे में जानकारी मिली तो टीम गांव पहुंची और युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। युवक का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल
इसके अलावा दुबई से लौटे युवक का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन का कहना है कि जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। दो युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, उसका सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/