फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसे में दो की मौत, एक घायल, मातम में बदली शादी की खुशियां

Mon, 04 Mar 2019 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में एक हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित बाइक के ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराने से एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बा नहटौर के गांव धनुपुरा मछमार निवासी जयपाल सिंह के पुत्र की आठ मार्च को शादी होनी है। जयपाल सिंह की छोटी पुत्री मनीता अपने जीजा 22 वर्षीय आनंद और बड़ी बहन 50 वर्षीय ऊषा के साथ हरिद्वार से अपने गांव धनुपुरा मछमार बाइक से आ रहे थे। आनंद हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से बाइक पर सवार वृद्धा ऊषा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक आनंद और उसकी 20 वर्षीय साली मनीता को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंग होम लाया गया। चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषत कर दिया। घायल मनीता को प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

शादी की खुशियों पर छाया मातम
जयपाल सिंह के परिवार में दो मौत होने से विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। जयपाल सिंह के पुत्र की 8 मार्च को शादी होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। जयपाल सिंह का दामाद आनंद और दोनों पुत्रियां धनुपुरा मछमार नहटौर आ रहे थे तभी हादसे में दो परिजन की मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें