फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकड़ी में दो युवतियों से मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में दो युवतियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती वैशाली ने बताया कि रविवार शाम वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ता रोककर उनसे बहस शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवतियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी माैके से भाग गए। पीड़ित युवतियों ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके परिवार को धमकाते रहे हैं और विवाद करते रहे हैं।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से तलाश में लगी हुई है। पीड़ित युवतियों ने पुलिस से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें