फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से जुड़ी है भाजपा संगठन की जड़ें : विजय शिवहरे

Sun, 07 Sep 2025 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में बोले भाजपा के प्रदेशमंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत रोड हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा संगठन की जड़ें जमीन से जुड़ीं हैं। 2026 में होने वाले शिक्षक व स्नातक एमएलसी व पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि सेवा पखवाड़े में 17 सितंबर को जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित होगा। बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पीएचसी, सीएचसी, आरोग्य मंदिर स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। 17 सितंबर को सामुदायिक केंद्रों पर प्रधानमंत्री का सजीव संबोधन सुना जाएगा। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी। 19 से 21 सितंबर तक जिला स्तर पर प्रबुद्ध संवाद, डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। 21 सितंबर को महानगर स्तर पर नमो मैराथन, 25 सितंबर को जिला संगोष्ठी, 27 और 28 सितंबर को प्रदेश स्तर पर विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान और जिला स्तर पर दिव्यांगों को उपकरण वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। 29 अगस्त से 25 दिसंबर तक ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर और लोकसभा स्तर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक होंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनवाते हैं। कार्यशाला में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, करुणेश नंदन गर्ग, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, महेश बाली, अरविंद मारवाड़ी, राखी त्यागी, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. वकुल रस्तोगी, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें