फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, सिपाही समेत दो की मौत

Tue, 03 Dec 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक सिपाही व उनकी मामी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव के पास सोमवार शाम मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार सिपाही और उनकी मामी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सिपाही कुमार कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था। 

विज्ञापन


सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना निवासी कुमार बंटी (25) पुत्र नरेश कुमार 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था। सोमवार सुबह बंटी अपनी मामी रेखा (33) पत्नी सुशील कुमार निवासी मोहल्ला आजादनगर बड़ौत जिला बागपत को लेकर मेरठ डॉक्टर के पास आया था।

लौटते समय अरनावली गांव के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दूर जाकर गिरे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रोहटा उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को शोभापुर स्थित रीता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आधी रात हाईवे पर हादसा, ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित तीन गंभीर
विज्ञापन


वहीं दोनों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही ने हेलमेट लगा रखा था। बंटी की बहन की जनवरी में शादी है। इसी के चलते वह छुट्टी आया था। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें