पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिन से लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। मुजफ्फरनगर जनपद में बारिश एक पविार पर कहर बनकर टूटी। यहां सदर तहसील क्षेत्र के मिमलाना गांव में मकान गिरने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य कराकर मृतकों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए, वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा ही एक हादसा बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र में हुआ जहां मकान के अंदर सो रहे परिवार पर मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हैवानियत: आरिफ ने मोनू बनकर दोस्त संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि बारिश के दौरान आश मोहम्मद का मकान गिर गया, जिस कारण परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में भाई-बहन शोएब (14) पुत्र आश मोहम्मद, शना (11 ) पुत्री आश मोहम्मद की मौत हो गई। वहीं घायल सलमा (40) पत्नी आश मोहम्मद, शानू (21) पुत्र आश मोहम्मद , जुनैद(10) पुत्र आश मोहम्मद, कलसुम(05 )पुत्री आश मोहम्मद अस्पताल में भर्ती हैं।