फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी: शोहदों से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, पिता बोले- आरोपी फोटो वायरल कर संबंध बनाने का बना रहे दबाव

Fri, 23 Sep 2022 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

छात्रा के पिता का आरोप है कि शोहदों ने उसकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया और उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा कस्बे में शोहदों की हरकतों से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि शोहदों ने उसकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया और उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

खेकड़ा कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दो युवक परेशान करते रहते है, जिनके डर के कारण छात्रा ने खुद ही स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को उसकी बेटी का अपहरण का प्रयास किया गया, जिसमें कामयाब नहीं हो सके और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाया और इसके लिए ब्लैकमेल भी किया। आरोप है कि शोहदों ने उसकी बेटी के फोटो एडिट कर व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर, थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि छात्रा के अपहरण के प्रयास व ब्लैकमेल करने का मामला संज्ञान में नहीं है। जिसकी शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें