फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गंगनहर में मिला शव विक्की का निकला, पिता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व गंगनहर में मिला शव विक्की का निकला, पिता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
विज्ञापन

सरधना। दो दिन पूर्व गंगनहर में बोरे में बंद मिले शव की शिनाख्त मुजफ्फरनगर के गांव भंडूरा निवासी विक्की (22) के रूप में हुई है। वह 28 दिन पूर्व सरधना में अपनी मौसी के यहां आया था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद नामजद के एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी विक्की के पिता राकेश ने बताया था कि विक्की की मौसी सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा में रहती है। 24 सितंबर को विक्की मुजफ्फरनगर से मौसी के यहां आया था। 25 को सरधना से वापस लौटने की बात कही गई। लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। राकेश ने भाटवाड़ा निवासी अंकित (20) पुत्र बृजेश, प्रीति पुत्री बृजेश व अतुल के खिलाफ 2 अक्तूबर को अपने बेटे विक्की के अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने पर अंकित ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। परिजनों ने अंकित को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राकेश, उसके बेटे अंकुर व पुत्री अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व गंगनहर में मिले शव शिनाख्त विक्की पिता राकेश ने अपने बेटे के रूप में की है। शव का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें