फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े, गर्म तेल से तीन लोग झुलसे, नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़ में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े, गर्म तेल से तीन लोग झुलसे, नौ नामजद
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में शनिवार रात दो अलग-अलग समुदायों में मारपीट के बाद माहौल खराब होने से बाल-बाल बचा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने ठेले पर रखी गर्म तेल की कढ़ाई पलट दी, जिससे पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के चिंदौड़ी रोड पर प्रजापति समाज के नेपाल और उसके बेटे सोनू व विकास ठेला लगाकर पकौड़ी बेचते हैं। उनके ही पड़ोस में रहने वाले आमिर, समीर पुत्र मौसम अली, नौशाद पुत्र बसरूद्दीन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आमिर पक्ष ने नेपाल और उसके बेटों के साथ मारपीट कर दी। ठेला उड़ेल दिया और कढ़ाई में रखा गर्म तेल नेपाल पक्ष व अन्य कुछ लोगों के ऊपर भी गिर गया। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नेपाल और उसके बेटों को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित नेपाल की तहरीर पर वाहिद, नौशाद, नाहिद, सुएब, जीशान, आमिर, रिजवान, नौसाद, समीर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंचौली अंकित चौहान ने बताया कि नौशाद, आमिर व समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें