परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग रामनगर प्याऊ के समीप ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
हापुड़ के गांव औरंगाबाद से लौट रही थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग बृहस्पतिवार की देर रात रामनगर प्याऊ के समीप ओवरटेक के दौरान दो इको कार में आगे चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इन कारों में सवार 13 बराती हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को कार चालक की हालत गंभीर होने पर दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक व क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
थाना परीक्षितगढ़ के गांव बहादरपुर निवासी सुरेंद्र के पुत्र विपिन की बरात बृहस्पतिवार को जिला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव औरंगाबाद निवासी अशोक की पुत्री अलका के यहां गई थी। रात करीब 12 बजे बरात लौट रही थी। दो इको कार परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर रामनगर प्याऊ के समीप पहुंची तो गन्ना लदे ओवरलोड़ ट्रक को ओवरटेक करते समय दोनों कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
हादसे में कार चालक अब्दुल्ला व रिजवान के साथ बराती गौरव, नितिन, विशाल, धर्मेंद्र कुलदीप, दीपांशु, नीरज, रोहित, शिवम व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बरातियों की चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने घायलों को बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने गन्ना लदे ट्रक व क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
शुक्रवार को उपचार के दौरान चालक कार चालक अब्दुल्ला की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यमराज बनकर दौड़ रहे गन्ना लदे ट्रक
मवाना-परीक्षितगढ़, किठोर-मेरठ मार्ग पर गन्नों से लदे ओवरलोड़ ट्रक यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड़ होने के कारण ट्रक पलटने की घटनाएं हो रही हैं। विद्युत तार भी इनकी चपेट में आकर टूट रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ओवरलोड़ वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार जो बारातियों को लेकर लौट रही थी। (परीक्षितगढ)
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार जो बारातियों को लेकर लौट रही थी। (परीक्षितगढ)
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार जो बारातियों को लेकर लौट रही थी। (परीक्षितगढ)
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार जो बारातियों को लेकर लौट रही थी। (परीक्षितगढ)