फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो भाइयों पर लावारिस कुत्ते का हमला, एक गंभीर

विज्ञापन
दौराला----मीठेपुर मार्ग बंजारा बस्ती में कुत्ते में घायल असद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। नगर पंचायत लावड़ में मीठेपुर मार्ग पर स्थित बंजारा बस्ती में बुधवार को घर के बाहर खेल रहे दो भाइयों पर अचानक एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे को भी चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मीठेपुर रोड निवासी यूसुफ बंजारा के आठ वर्षीय बेटा अब्दुल और 12 वर्षीय बेटा असद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक कुत्ते ने दोनों पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने अब्दुल के हाथ-पैर और गुप्तांग को नोच लिया। छोटे भाई को बचाने की कोशिश में असद भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। कुत्ते ने उसकी बाजू में काट लिया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर दोनों बच्चों को बचाया। परिजन दोनों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता यूसुफ ने बताया कि हमलावर कुत्ता पिछले करीब एक सप्ताह से बस्ती के आसपास घूम रहा था, लेकिन उसके आक्रामक होने का अंदेशा नहीं था। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्ते को पकड़कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हमले के बाद घायल दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें