फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरू निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए फलावदा थाने में तहरीर दी है। महिला सुभिता देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया उसका पति बहर रहता है। वह अकेली अपने बच्चों के साथ रहती है। सोमवार देर शाम पड़ोस के ही हरिशंकर ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। महिला का आरोप है आरोपी ने धमकी दी है कि बदमाशों को बुलाकर उसके मकान पर जबरन कब्जा करेगा। उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।