फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवपुरम में भाजपा नेता की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत दो की बाइक चोरी
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। लालकुर्ती और पल्लवपुरम क्षेत्र से बुधवार को दो बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों ने संबंधित थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कृष्णानगर डौरली निवासी रविंद्र कुमार जाटव भाजपा युवा मोर्चा दौराला में मंडल मंत्री हैं। वह एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल से कुछ कागज लेने आए थे। बाइक नीचे बाजार में खड़ी थी। पांच मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक दौराला गुरुशरण सिंह भी मौके पर पहुंचे।
वहीं ब्रह्मपुरी निवासी अनिल अपनी मां के साथ किसी काम से कचहरी था। अनिल कचहरी गेट के सामने बाइक खड़ी कर मां को लेकर अंदर चला गया। लौटने पर उसकी बाइक गायब थी। आसपास पूछने पर भी बाइक पता नहीं चला। बेटे को परेशान देख मां फूट-फूटकर रोने लगी। महिला का कहना था कि चंद मिनटों में ही बेटे की बाइक कोई चुरा ले गया। सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंची। बाद में अनिल ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। लोगों ने बताया कि दो महीने में इसी जगह से तीन बाइक चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार
मेरठ। टीपी नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के अनुसार, यह गिरोह लगातार चोरी की वारदात कर रहा था। बुधवार रात भी वारदात करने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पंकज उर्फ पहाड़ी निवासी ब्रह्मपुरी, शिवम लोधी निवासी टीपी नगर और सन्नी निवासी मलियाना, टीपी नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने टीपी नगर में दो घरों में चोरी की वारदात कबूल की है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का दावा है कि तीनों दर्जनभर से ज्यादा चोरी की वारदात कर चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस ने दबोचे दो चोर
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस ने बुधवार को दो आरोपी शिवम कश्यप और शिवा निवासी धनेना गढ़ी पुख्ता शामली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस गैंग में छह लोग जुड़े हुए हैं, बाजारों में चोरी की वारदात करते हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें